बडकागांव : दिन सोमवार को दो लोगों के फांसी के फंदे से झूलता हुआ शव मिलने की जानकारी आग की तरफ फैल गई और पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया ’ बता दें की बड़कागांव पुलिस ने सोमवार को बड़कागांव प्रखंड में दो अलग-अलग स्थान पर फंदे से झूलता हुआ 2 लाश बरामद किया। पुलिस ने पहला लाश महुदी पहाड़ स्थित चरका नदी जंगल के समीप पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलता हुआ अज्ञात युवक की लाश बरामद किया है। उम्र लगभग 20 से 25 साल बताई जा रही है। मामले को लेकर अवर पुलिस निरीक्षक आशीष भगत ने बताया कि लाश की पहचान परिजन के लिए मुर्दा घर में 72 घंटे के लिए रखा गया है। अन्यथा 72 घंटा के पश्चात ,लाश को अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। मृतक युवक पीला टी-शर्ट एवं ब्लू जींस पहने हुए है घटनास्थल पर जूता बिखरा पड़ा है। बताते चले की घटना जंगल में जानवर चरा रहे चरवाहों ने पेड़ से झूलता हुआ लाश देखा। जिसकी जानकारी स्थानीय ग्रामीणों को दिया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंची। वहीं दूसरे घटनाक्रम में लंगातु गांव में कंपनी में काम कर रहे 36 वर्षीय रंजीत कुमार पांडे उर्फ बबली की लाश को पुलिस ने फांसी के फंदे पर लटका हुआ बरामद किया। रंजीत अपने रिश्तेदार के यहां रह रहा था। बबली बोकारो जिला के तारानरी ग्राम का रहने वाला था। पुलिस ने दोनों लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों की गहराई से जांच पड़ताल की जा रही है।
