गारू प्रखंड में अनमैप्ड वोटर लिस्ट का प्रकाशन, ग्रामीणों की रही भारी भागीदारी

360° Ek Sandesh Live

गारू:,प्रखंड के बारेसाड, मायापुर, रूद, कोटाम, करवाई, धागरटोला सहित विभिन्न मतदान केंद्रों पर सर के निर्देशानुसार अनमैप्ड वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया गया। इस अवसर पर संबंधित मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित कर मतदाताओं को सूची की जानकारी उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य छूटे हुए एवं अनमैप्ड मतदाताओं की पहचान कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया से जोड़ना था। कार्यक्रम में महिला एवं पुरुषों ने भारी संख्या में भाग लिया। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक मतदाता सूची का अवलोकन किया तथा अपने नाम, पता एवं अन्य विवरणों की जांच की। कई लोगों ने आवश्यक सुधार एवं नए नाम जोड़ने के लिए आवेदन भी दिए। अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा लोगों को मतदाता सूची के महत्व तथा लोकतंत्र में मतदान की भूमिका के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान संबंधित बीएलओ एवं निर्वाचन कर्मी उपस्थित रहे, जिन्होंने ग्रामीणों को आवश्यक जानकारी एवं सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफल वातावरण में संपन्न हुआ। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे अधिक से अधिक योग्य मतदाता चुनाव प्रक्रिया से जुड़ सकेंगे।

Spread the love