गढ़वा में विवादित भूमि बना रणक्षेत्र, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

360° Crime Ek Sandesh Live States

Eksandeshlive Desk

मेदनीनगर : गढ़वा जिले के रमना थाना क्षेत्र के बहियार मोड़ बुधवार को रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। न्यायालय के आदेश पर विवादित भूमि की मापी करने गए प्रशासन को दूसरे पक्ष का विरोध का सामना करना पड़ा। देखते-देखते प्रशासन और दूसरे पक्ष के लोगो में झड़प शुरू हो गई। लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

चर्चा है कि इस दौरान दो राउंड हवाई फायरिंग भी पुलिस को करनी पड़ी। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। दूसरे पक्ष के आक्रोश को देख कर पुलिस प्रशासन को पीछे हटना पड़ा। झड़प में न्यायालय के द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के अलावे पुलिस निरीक्षक रतन कुमार सिंह, एसआई रामकांत यादव, पुलिस बल के जवान राकेश कुमार, संजय कुमार, नागेंद्र कुमार जबकि दूसरे पक्ष के कुलदीप उरांव घायल हैं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया है। दूसरे पक्ष के हरिहर उरांव के मुताबिक 12 से अधिक महिला-पुरुष भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज निजी चिकित्सालय में किया गया।