अशोक अनन्त
चतरा: कान्हाचट्टी प्रखण्ड के पोलपोल गांव निवासी सहायक अध्यापक प्रदीप सिंह उर्फ छविराज कुमार की माता उर्मिला देवी का आज तड़के 3 बजे घर के छत से गिरने के कारण आकस्मिक निधन हो गया है। उनके पति का नाम अवध नारायण सिंह है।इस घटना से पुरे गांव में मातम छाया हुआ है।अंतिम संस्कार आज गमगीन माहौल में संपन्न हुआ,अंतिम यात्रा उनके निज निवास स्थान पोलपोल से निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, परिजन, शिक्षकगण एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। अंतिम संस्कार से पूर्व ग्रामीणों ने स्व. उर्मिला देवी की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे गांव में शोक की लहर रही। हर किसी की आंखें नम थीं। और घर परिवार में शोक का माहौल रहा।
