हजारीबाग की पूर्व विधायक रानी डे का 85 साल की उम्र में हुआ निधन

360° Ek Sandesh Live Politics

Pramod Khandelwal

हजारीबाग: हजारीबाग की पूर्व विधायक रानी डे का करीब 85 साल की उम्र में गुरुवार को रांची के अस्पताल में इलाज के क्रम में आकस्मिक निधन होने की सूचना प्राप्त होते ही हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल उनके घर रांची के मोराबादी स्थित न्यू एरिया पहुंचकर अंतिम नमन किया और भावभीनी श्रद्धांजली दी। प्रात जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार बोकारो में होगा। बोकारो जिले के साड़म स्थित उनके पैतृक आवास से कल शव यात्रा निकलेगी और दामोदर नदी तेनुघाट डैम पर उनका अंतिम संस्कार होगा। मौके पर विधायक मनीष जायसवाल ने बताया की पूर्व विधायक रानी डे जैसे जननेता का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। रानी डे 1974 आंदोलन के सिपाही रही थी। रानी डे 1977 में हजारीबाग विधानसभा से विधायक चुनी गई थी। जनता पार्टी से उन्होंने चुनाव जीता था। सामाजिक गतिविधियों में भी उनकी सक्रियता काबिले तारीफ थी। डॉ. राम मनोहर लोहिया और जयप्रकाश नारायण के साथ भी हुए जुड़ी रही थी और उनके साथ इन्होंने काम किया था। विधायक मनीष जायसवाल ने ईश्वर से उनके मृत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और उनके शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहने का अदम्य साहस प्रदान करने की कामना भी की।