Eksandeshlive Desk
कोडरमा/डोमचांच : इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा-माले उम्मीदवार विनोद सिंह ने बुधवार को डोमचांच प्रखण्ड के दर्जनों गांव में जनसम्पर्क अभियान चलाकर जनता से सीधे संवाद किया। भाकपा माले प्रत्याशी का डोमचांच प्रखण्ड आगमन पर इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने नवलशाही में भव्य स्वागत किया। इंडिया गठबंधन के संयोजक सह राजद जिलाध्यक्ष रामधन यादव के नेतृत्व में भाकपा माले प्रत्याशी विनोद सिंह ने नवलशाही,नवादा चौक,खरखार,बंगाखलार, ढाब, जानपुर, पारहो, सपही, ढोढाकोला,सिमरिया समेत कई गांवों में जनसंवाद कार्यक्रम में शिरकत किया और जनता से रूबरू हुए। इन इलाकों में ढिबरा मजदूरों ने कॉमरेड विनोद सिंह का झारखंडी पारम्परिक तरीके से स्वागत किया। इंडिया गठबन्धन के भाकपा माले प्रत्याशी विनोद सिंह ने कहा कि जनता बदलाव की ओर अग्रसर हो रही है। जनता में भाजपा और उसके सांसद के प्रति काफी गुस्सा है। गुस्सा होना भी लाजिमी है, क्योकि जनता से सिर्फ वोट लेने का रिश्ता नही होता। भाकपा माले की समझ है जनता से वोट लेने से ज्यादा उनकी जरूरतों और समस्याओं के साथ खड़ा रहने के नाम भाकपा माले और इंडिया गठबंधन है। इन इलाकों में ढिबरा,पत्थर, क्रशर का व्यापार हाशिये पर ढकेल दिया गया। लेकिन सबसे ज्यादा बार कोडरमा से सांसद बनने वाले भाजपा के लोग कभी भी जनसंघर्षों और संसद में अपना धर्म नही निभाया। कोडरमा की आम जनमानस को पिछले कई सालों से छला गया है। उन्होंने कहा कि कोडरमा के रोजी रोजगार से लेकर पलायन, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनता से जुडे मुद्दे पर संसद अब खामोश नही रहेगी,जनता आशीर्वाद और सहयोग करें, जीत हरहाल में भाकपा माले की होगी। राजद जिलाध्यक्ष रामधन यादव, राजद नेता अवधेश प्रसाद यादव,राजद युवा जिलाध्यक्ष मनोज रजक,कांग्रेस नेता मनोज सहाय पिंकू, सीपीएम नेता असीम सरकार,रमेश प्रजापति, वैधनाथ मेहता ने कहा कि जनता में विनोद सिंह के प्रति अलग ही उत्साह है,भाजपा के खिलाफ गांव गांव में आवाज उठ रही है। जनता भाजपा वालों से हिसाब मांग रही,लेकिन भाजपा को जबाब मिल नही रही। इंडिया गठबंधन के नेताओ ने कहा कि डोमचांच शहीदों की धरती है, अंग्रेजो को खदेड़ने का इतिहास रखती है। इसी डोमचांच से इसबार ढिबरा,पत्थर, क्रशर मजदूर भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगी। नेताओ ने कहा कि इंडिया गठबंधन को मिल रहे अपार जनसमर्थन से भाजपा की नींद उड़ी है। भाजपा प्रत्याशी अपने काम बताने की जगह मुद्दों को भटकाने के लिए इधर उधर की बात कर रही है।जनसम्पर्क अभियान में संजय दास,भागीरथी सिंह,शब्बीर आलम, मंजूर आलम, राजेन्द्र मेहता, राजेन्द्र साव, बिनोद पांडेय, विश्वनाथ सिंह, मेघलाल सिंह, मो अशरफ, वीरेंद्र यादव, मो नसीम, राजू पासवान, शैलेन्द्र सिंह, चांद आलम,बबन मेहता, किशन मेहता समेत कई लोग शामिल थे।