इंडियन नॉलेज सिस्टम का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी भारतीय ज्ञान प्रणाली को आगे बढ़ाना है : तपन कुमार शांडिल्य

Education States

Eksandeshlive Desk

रांची : श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के कॉन्फ्रेंस हॉल में कुलपति dr तपन कुमार शांडिल्य की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय के विभिन्न अधिकारियों, विभिन्न संकायों के डीन, विभागाध्यक्ष , निदेशक और समन्वयकों की बैठक आयोजित की गई। इसके तहत कुलपति dr तपन कुमार शांडिल्य की अध्यक्षता में कई महत्वपूर्ण अकादमिक और प्रशासनिक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा के साथ उसपर निर्णय लिए गए। आज की बैठक के दौरान NAAC की तैयारी को लेकर उपस्थित डीन और विभागाध्यक्ष के साथ विस्तार से अपने संवाद के दौरान कुलपति dr तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि इसके लिए NAAC कॉर्डिनेशन कमेटी के अलावा उप कमिटी का भी गठन NAAC की संपूर्ण तैयारी के विशेष तौर पर लाभकारी होगा। इन सबके ऊपर विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक अपनी पूरी क्षमता और सहभागिता के साथ इसकी तैयारी में जुटेंगे, ऐसा उन्हें विश्वास है। उन्होंने इस क्रम में विश्वविद्यालय के सभी प्रायोगिक कार्यशालाओं को अपग्रेड कर उसे विद्यार्थियों के लिए प्रासंगिक बनाने पर बल दिया। उन्होंने कक्षाओं में विद्यार्थियों की उपस्थिति को भी सुनिश्चित करने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने विश्वविद्यालय को नियमित अंतराल पर संस्थागत विकास कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने की बात कही। इसी क्रम में उन्होंने सभी विभागों से एड ऑन कोर्स प्रारंभ करने की दिशा में इंडियन नॉलेज सिस्टम यानि भारतीय ज्ञान प्रणाली को बढ़ावा देने की बात पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि इंडियन नॉलेज सिस्टम , भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय का एक प्रभाग है जिसका उद्देश्य स्वदेशी भारतीय ज्ञान प्रणाली को बढ़ावा देना है। उन्होंने इसके सभी प्रमुख अवयवों की जानकारी दी और कहा कि यूजीसी गाइडलाइंस के अनुसार इसके तहत भारतीय तर्कशास्त्र, भारतीय भाषा विज्ञान, भारतीय स्थापत्य कला भारतीय धातुकर्म, भारतीय राजव्यवस्था और अर्थव्यवस्था शामिल है और नई शिक्षा नीति के आधार पर ही यूजी और पीजी स्तर पर भारतीय ज्ञान परपरा के कई नए पाठ्यक्रम सुझाए गए है। कुलपति dr तपन कुमार शांडिल्य की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कुलसचिव dr नमिता सिंह , वित्त पदाधिकारी dr आनंद मिश्रा, सभी संकायों के डीन, सभी विभागाध्यक्ष, निदेशक, समन्वयक शामिल थे। यह जानकारी पीआरओ प्रो राजेश कुमार सिंह ने दी।