लोकसभा चुनाव में एक -एक वोट देकर झारखंड आंदोलनकारी अपना इतिहास स्वयं रचे: पुष्कर महतो

360° Ek Sandesh Live

लोहरदगा: सोमवार को झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा रांची संसदीय क्षेत्र के झारखंड आंदोलनकारियों के स्वाभिमान रक्षा सभा का आयोजन लिपटस बागान में हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक एवं प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि लोकसभा चुनाव में झारखंड आंदोलनकारी एक-एक वोट देकर अपना इतिहास रचे,अलग पहचान बने आवाज बने। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी को अपनी स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपनी एकजुटता व शक्ति का प्रदर्शन लोकसभा चुनाव में आंदोलनकारियों को स्वयं करना है। आज आंदोलनकारी को अपनी आवाज स्वयं बना होगा।‌ अपनी ताकत स्वयं बना होगा और अपने प्रत्याशी स्टिफ़न किंडो के हौसले को बढ़ाने के साथ एक गोल बंद आवाज बनना होगा। उन्होंने कहा कि आज आंदोलनकारी स्टिफ़न किंडो के रूप में जागेंगे तभी अपने अधिकारों की रक्षा कर पाएंगे। आंदोलनकारियों के जेल जाने की बाध्यता समाप्त हो, राजकीय मान सम्मान, अलग पहचान हो एवं सम्मान राशि 50-50 हजार रू. की मांग पर सकरात्मक कार्यवाई हो पाएगी। उन्होंने कहा कि झारखंड का विकास खनिज आधारित एवं कृषि आधारित उद्योग स्थापित करके संभव किया जाएगा विस्थापन और पलायन को रोकने के लिए मजबूती से काम करेगे एवं झारखंड अलग राज्य के मूल्य को स्थापित करने के लक्ष्य को आंदोलनकारी पूरा करेंगे। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी राज्य के धरोहर हैं इनके राजकीय मान सम्मान से ही पूरे राज्य का सम्मान है। लोहरदगा के आंदोलनकारी के संघर्ष का फलाफल झारखंड अलग राज्य शान है। झारखंड आंदोलनकारी को बल प्रदान किया जाना चाहिए। केंद्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा की लोकसभा चुनाव में झारखंड आंदोलनकारी झारखंड अलग राज्य के मूल्य को स्थापित करें लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी स्टिफ़न किंडो के रूप में क्रांति का सूत्रपात करें।
केंद्रीय संयोजिका सरोजिनी कच्छप ने कहा कि झारखंड अलग राज्य बनाने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान के माध्यम से अपने संघर्ष के इतिहास को पुनर्जीवित करें।दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय अध्यक्ष रोजलीन तिर्की ने कहा कि लोकसभा का चुनाव झारखंड आंदोलनकारी के लिए चुनौती है उसे अवसर में बदलें। लोहरदगा ही झारखंड में नई इतिहास को दुहराएगा। गुमला जिला अध्यक्ष सीताराम उरांव ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी लोहरदगा लोकसभा चुनाव के माध्यम से पूरे झारखंड आंदोलनकारी की आवाज बने जी अवसर है और इस चुनाव में आंदोलनकारी झारखंड अलग राज्य के विरोधियों को चोट करें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामनंदन साहू ने कहा कि जाति, धर्म और पार्टी के आधार पर झारखंडियों को बांटने वाले शक्तियों को लोहरदगा की धरती से उखाड़ फेंकना ही हमारा लोकसभा का चुनाव लड़ना मूल उद्देश्य है। कार्यक्रम का संचालन आंदोलनकारी के प्रत्याशी स्टीफन किंडो एवं धन्यवाद ज्ञापन शाहिद अंसारी ने की। सभा में शाहिद अंसारी, छेदी अंसारी, राम जी उरांव, दिलीप पटनायक, फूलचंद भगत, सोमारी उरांव, सुजात टोप्पो, सुजंती उरांव, प्रभा मिंज, विजय कुजूर, दोन्दे प्रधान, नागेंद्र साहू, नीलमणि देवी, शाहिद अंसारी, पुनई उरांव, प्रतिमा कुजूर, आयता उरांव, अमानत अंसारी, हाजी अजीज, हाजी सुलतान,विनोद तमेडा, इसहाक तोप्पो,महेंद्र उरांव, किशोर गिद्ध, परमेश्वर उरांव, हरि उरांव, दशरत साहू, तुलसी साहू, सीताराम उरांव, नंदू उरांव, बसंती देवी, इंद्र देव उरांव, भुनु, प्रकाश खलख़ो, बसंती उरांव, विजय उरांव, एतवारी देवी, मुजाहित अंसारी, किरण लकडा, कोमा उरांव, बासी देवी, कलेश्वर उरांव, उर्मिला देवी, सुभान खलख़ो, बिरसा उरांव, प्रदीप खलख़ो, मंगलेश्वर उरांव सहित अन्य प्रमुख थे।