जीए मीर को झारखंड प्रभारी बनाए जाने पर महेश कुमार मनीष ने बधाई दी

360° Ek Sandesh Live Politics

sunil verma

रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सांसद केसी वेणु गोपालन ने जम्मू कश्मीर राज्य के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुलाम अहमद मीर को झारखंड का प्रभारी नियुक्त किया है। श्री मीर के झारखंड प्रभारी बनाए जाने पर रांची जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव महेश कुमार मनीष, जिला उपाध्यक्ष अशोक गोप,अरविंद कुमार राम,गौरी शंकर महतो,सेवा दल के बबुआ मुंडा,अमजद खान ने बधाई देते हुए झारखंड राज्य में इनका स्वागत किया है। कहा है कि गुलाम अहमद मीर के राज्य के प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेस पार्टी राज्य में मजबूत होगी। संगठन मजबूत होगा। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ता नए उत्साह के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव में अपना सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। जिससे इंडिया गठबंधन की राज्य के सभी सीटों पर जीत सुनिश्चित की जा सकेगी।