जेएमएम ने झारखन्ड आन्दोलन को बेचने का कृत्य किया है: अमर बाउरी

Ek Sandesh Live Politics

Eksandeshlive Desk

गोड्डा: गोड्डा परिसदन में झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मंत्री सह चंदनक्यारी के विधायक अमर बावरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस रखा। इस मौके पर गोड्डा के विधायक अमित मंडल, गोड्डा के भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव मेहता उपस्थित थे।  अमर बावरी ने झारखंड के निर्माण को लेकर भाजपा के योगदान जिसमें प्रधानमंत्री अटल बिहारी के कारण नया राज्य बना। श्री बावरी ने कांग्रेस और जेएमएम पार्टी पर कड़ा प्रहार किया। कहा की झारखंड निर्माण तो कब का हो जाता लेकिन जेएमएम के कई सांसदों ने कांग्रेस की पीबी नरसिंहा राव की सरकार में जिस प्रकार से सांसदों के रिश्वत कांड में फंसने और झारखन्ड आन्दोलन को बेचने का कृत्य किया और झारखंडी जनमानस को झूठा सपना दिखाकर राजनीति की रोटी सेकते रहा। कांग्रेस में परिवारवाद में सोनिया, राहुल और इनके केवल निजी स्वार्थ हावी रहा। ये इतिहास प्रारंभ से कांग्रेस का रहा हैं। श्री बाउरी ने कहा की ये कभी भी आदिवासी या पिछड़ों या वंचित वर्ग या हरिजनों के हित की चिन्ता करते हैं। राज्य बना ऐसी कोई राज्य निर्माण के बाद शर्त नहीं थे फिर भी झारखन्ड में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई वनांचल की चर्चा करते हुए झारखंड राज्य के निर्माण के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में बाबूलाल मरांडी को बनाया। हेमंत सोरेन की कभी भी आदिवासियों पहाड़िया समाज की हित की बात नहीं करते हैं।  रघुवर दास की सरकार में इन सबों के लिए कई योजनाओं को लागू किया गया। जिसमें डाक द्वारा पहाड़ी दुर्गम रास्तों के लिए सड़क, आवास और अनाज को घर तक अनाज पहुंचने की योजना भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री के कारण हुआ था। कांग्रेस पार्टी सर्वप्रथम भगवान श्री राम और रामसेतु के अस्तित्व पर सवाल उठाती थी। आज जब अयोध्या में भगवान श्री राम की मंदिर बनाने का कार्य हो रहा है तब सनातन की चिंता उनको जागी। आजके प्रेस कॉन्फ्रेंस में कृष्ण कन्हैया, बिमंत साह, लक्ष्मी चक्रवर्ती, सूरज सिंह, पप्पू शर्मा, बबलु सिंह, श्रवण महतो, राघवेंद्र सिंह, राजेश दास, शुभम कुमार आदि उपस्थित थे।