जेनसेन हुआंग फोर्ब्स की लिस्ट में एक पायदान खिसक कर 10वें नंबर पर

Business

अमीरों की सूची में 10वें नंबर पर हुआंग, नेटवर्थ 63 हजार करोड़ रुपये घटी

Eksandeshlive Desk

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेनसेन हुआंग इन दिनों अपनी निजी जिंदगी और चीनी जासूसी कांड के कारण काफी चर्चा में हैं। चीनी महिला से अफेयर की खबरों के बाद हुआंग फोर्ब्स की लिस्ट में एक पायदान खिसककर 10वें नंबर पहुंच गए हैं। फोर्ब्स की ओर से जारी सूची के मुताबिक 9 नवंबर को अमेरिकी शेयर बाजार में कारोबार शुरू होने के पहले आधे घंटे में ही हुआंग की कुल संपत्ति घटकर 154.7 अरब डॉलर रह गई। चीनी महिला से अफेयर की खबरों के बाद जेन्सन हुआंग फोर्ब्स की सूची में एक पायदान खिसककर 10वें नंबर पहुंच गए हैं।

फोर्ब्स की जारी ताजा सूची के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 6.80 अरब डॉलर घटकर 155.4 अरब डॉलर हो गई है। भारतीय मुद्रा रूपये में यह 63 हजार करोड़ रुपये कम होकर 14.32 लाख करोड़ रुपये हो गई है। इसके साथ ही दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में वह आठवें स्थान से खिसक कर 10वें नंबर पर पहुंच गए। अब वॉरेन बफेट और ओरेकल के सह-संस्थापक लैरी एलिसन भी उनसे आगे निकल गए हैं। इससे पहले 6 नवंबर को भी उनकी संपत्ति में बड़ी गिरावट दर्ज हुई थी। जेनसेन हुआंग की नेटवर्थ में यह गिरावट कंपनी के शेयरों में आई बिकवाली के कारण हुई है। कंपनी का शेयर 7.97 डॉलर यानी 4.27 फीसदी की गिरावट के साथ 178.67 डॉलर पर बंद हुआ है। कारोबार के दौरान ये 8 फीसदी से ज्यादा गिरकर 170 डॉलर के करीब आ गया था। हालांकि, बाद में इसमें रिकवरी आई है।

सिंगापुर की कारोबारी एलिस हुआंग के साथ उनके कथित संबंधों और जासूसी से जुड़े आरोपों के कारण उनकी संपत्ति में एक दिन में 7.4 अरब डॉलर (करीब 700 अरब रुपये) की कमी आई है। इन आरोपों के बीच कंपनी के शेयरों पर लगातार दबाव बना हुआ है। फोर्ब्स की रियल-टाइम सूची के अनुसार ऐलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं, जिनके बाद जेफ बेजोस और लैरी पेज का स्थान आता है। इस सूची में मार्क ज़करबर्ग, सर्गेई ब्रिन और माइकल डेल जैसे तकनीकी दिग्गज भी शीर्ष 10 में शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि जेन्सन हुआंग की संपत्ति का बड़ा हिस्सा एनवीडिया में उनकी हिस्सेदारी से जुड़ा है। हुआंग के पास एनवीडिया के 3.5 फीसदी से ज्यादा शेयर हैं। वे कंपनी के सबसे बड़े व्यक्तिगत शेयरधारक हैं।

Spread the love