जेसीआई रांची ने जूनियर जेसीज के लिए “स्पीक टू लीड” प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया आयोजन

360°

Eksandeshlive Desk

रांची : जेसीआई रांची द्वारा ‘वन टीम वन विजन’ और ‘लीड कनेक्ट इवॉल्व ’26’ के तहत नौवीं से बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए “स्पीक टू लीड” (Speak to Lead) प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन जेसीआई कार्यालय में किया गया। इस विशेष सत्र को इस तरह डिजाइन किया गया है जिससे स्कूली छात्रों के वर्तमान और भविष्य को एक नई दिशा मिल सके। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को मंच पर बोलने के डर (Stage Fear) से उबरने, प्रभावी पब्लिक स्पीकिंग की कला सीखने तथा आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि बेहतर संवाद कौशल न केवल स्कूल स्तर की वाद-विवाद प्रतियोगिताओं, समूह चर्चाओं एवं प्रस्तुतियों में सहायता करता है, बल्कि भविष्य में कॉलेज प्रवेश एवं नौकरी के साक्षात्कारों में भी विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त प्रदान करता है।

JCI रांची के प्रवक्ता जेसी रवि सामोता द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नेतृत्व क्षमता विकसित करने, निर्णय लेने की योग्यता बढ़ाने, टीम प्रबंधन की समझ विकसित करने तथा अकादमिक एवं व्यावसायिक जीवन में बेहतर संचार के महत्व से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में ऐसे और कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की। कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक (Faculty) के रूप में क्षेत्र के अनुभवी ट्रेनर्स मौजूद रहे। जेसी सीए अभिषेक केडिया (पूर्व जोन प्रेसिडेंट 2016 एवं जोन ट्रेनर) और जेसी सीए निखिल अग्रवाल (जोन ट्रेनर) दोनों विशेषज्ञों ने व्यावहारिक उदाहरणों और मजेदार गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को प्रभावी संवाद के गुर सिखाए। यह कार्यक्रम जेसीआई रांची की मुख्य टीम की देखरेख में संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य रूप से:अध्यक्ष जेसी अभिषेक जैन, सचिव जेसी साकेत अग्रवाल, जेसी आदित्य जालान (वीपी – ट्रेनिंग), जेसी ऋषभ अग्रवाल (डायरेक्टर – ट्रेनिंग), जेसी अभिनव अनूप गर्ग (प्रोजेक्ट चेयरमैन), जेजे आद्यंत टांटिया (जेजे चेयरमैन) उपस्थित रहे।

Spread the love