झकझोर झूमर प्रतियोगिता कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर बैठक 

360° Ek Sandesh Live Religious

Eksandeshlive Desk

चुरचू/ चरही : मांडू विधानसभा क्षेत्र चुरचू प्रखंड के बरगईंया गांव में हरेक वर्ष की भांति इस वर्ष भी झकझोर झूमर प्रतियोगिता का आयोजन 13 सितम्बर (शनिवार ) को किया गया है । इस झकझोर झूमर प्रतियोगिता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जेएलकेएम पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम महतो होंगे जबकि विशिष्ट अतिथि जेएलकेएम के केंद्रीय सचिव संजय महतो एवं बिहारी महतो होंगे।

कार्यक्रम बासाडीह के द्वारा आदर्श हाई स्कूल कारूखाप मैदान में आयोजित किया जा रहा है जिसमें झूमर प्रतियोगिता में कुल पच्चीस टीम भाग लेगी। कार्यक्रम को सफल लेकर एक विशेष बैठक आयोजित कर इस कार्यक्रम को शत प्रतिशत सफल बनाने पर चर्चा की गई । बैठक में मुख्य रूप से लालमोहन महतो, संतोष करमाली, दिनेश महतो, डालचंद कुमार, तुलसी महतो, दशरथ कुमार सहित कई  ग्रामीण उपस्थित हुए।

Spread the love