हरफनमौला खेल के लिए रवींद्र बने मैन ऑफ द मैच
MUSTFA
मेसरा (रांची): ओरमांझी प्रखंड के एसएस+2 हाई स्कूल मैदान में लाल बहादुर शास्त्री क्लब द्वारा आयोजित रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट (सीजन-5) के तहत शनिवार रात्रि को खेले गए मुकाबले में कमता XI ने चकला XI को 5 रनों से पराजित कर रोमांचक जीत दर्ज की। दूधिया रोशनी में खेले गए इस मैच का दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कामता XI की टीम ने निर्धारित 8 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 102 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज रवींद्र ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 35 रन बनाए। वहीं रिजवान ने 22 रन तथा शमीम ने 15 रनों का उपयोगी योगदान दिया।
कमता XI,8 ओवर में 102/6 (रवींद्र 35,रिजवान 22,शमीम 15) व चकला XI,8 ओवर में 98 रन पर ऑलआउट (अब्दुल 21,जफर 19,रवींद्र 3/12),जवाब में 103 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चकला XI की टीम निर्धारित 8 ओवरों में 98 रनों पर ही सिमट गई। चकला XI की ओर से अब्दुल ने 21 रन और जफर ने 19 रनों की जुझारू पारी खेली,लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। कमता XI की ओर से धारदार गेंदबाजी करते हुए रवींद्र ने 3 विकेट चटकाए। मैच में बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन करने वाले रवींद्र को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद रामटहल चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रमुख जयगोविन्द उर्फ लालू साहू उपस्थित थे। अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के सफल संचालन में आयोजन समिति के अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार, सचिव श्वेतांक प्रकाश, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार,आफताब आलम, कृष कुमार,आदित्य कुमार और सनोज कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई।
