झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक की नई बीसी शाखा का हुआ उद्घाटन

360° Ek Sandesh Live

By news AJay Raj
प्रतापपुर (चतरा): पंचायत भवन हुमाजंग में मंगलवार को झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक की नई मिनी बैंक का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डिस्टिक मैनेजर लोकेश कुमार सिन्हा, पंचायत की मुखिया सावित्री देवी, उप मुखिया शाहनवाज , मुखिया पुत्र ज्योती लाल, उत्तम कुमार, पंचायत डिजिटल प्रतिनिधि दीपक कुमार, मिथलेश गिरी एवं प्रमोद कुमार उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि इस बैंक शाखा के खुलने से हुमाजंग एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अब बैंकिंग सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे खातों तक पहुंचाने में भी सुविधा होगी।ग्रामीणों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि पंचायत भवन में बैंकिंग सेवा शुरू होने से उन्हें काफी सहूलियत मिलेगी तथा इससे क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

Spread the love