दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करें, नहीं तो होगा उग्र आंदोलन: विहिप

360° Ek Sandesh Live States

Eksandeshlive Desk

रांची: विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु ने मंदिरों में तोड़फोड़ मामले में कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करें, नहीं तो उग्र आंदोलन किया जायेगा।

साहू शुक्रवार को मांडर में तोड़फोड़ की गयी मंदिरों का अवलोकन करने के बाद संवाददताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हिंदू अस्थाओं के प्रति भ्रम और घृणा फैलाने वाले असामाजिक तत्वों का सुनियोजित कुकृत्य है। घटना में सम्मिलित अपराधियों का अभी तक न पकड़ना प्रशासन की विफलता है। उन्होंने कहा अपराधियों को शीघ्र प्रशासन गिरफ्तार करें और मंदिर में क्षति पहुंचाई गई सभी देवी देवताओं की प्रतिमाओं का विधि-विधान के साथ पुनर्स्थापना की व्यवस्था करावें।

डॉ साहू ने कहा कि इस तरह की घटना बढ़ती जा रही है और प्रशासन द्वारा इसको समझौता के द्वारा खत्म कर दिया जा रहा है। लेकिन इस पर उचित कार्रवाई नहीं की जाती है जिसके कारण और असामाजिक लोगों का मन बढ़ता जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह खुद घटनास्थल पहुंचे।