जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए झारखंड की आधा दर्जन खिलाड़ी आमंत्रित

Ek Sandesh Live Sports

AMIT RANJAN

सिमडेगा: 03 अप्रैल से 16 मई 2024 तक साई सेंटर बंगलुरु में आयोजित जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए झारखंड के पांच महिला हॉकी खिलाड़ी *नीरु कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, बिनिमा धान, निराली कुजूर और निशा मिंज को आमंत्रित किया गया है। वर्तमान समय में ये सभी खिलाड़ी झारखंड सरकार खेल विभाग द्वारा संचालित एकलव्य हॉकी सेंटर रांची के प्रशिक्षणार्थी है। जिनमे नीरू कुल्लू,रजनी केरकेट्टा, निराली कुजूर और निशा मिंज सिमडेगा जिला की तथा बिनिमा धान खूंटी जिला की रहने वाली है। इन पांच खिलाड़ियों के अलावा झारखड़ के एक और खिलाड़ी खूंटी जिला की संजना होरो का भी इस कैंप के लिए चयन किया गया है जो वर्तमान समय में साई सेंटर कोलकाता में रहती है। इन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय कैंप में सामिल होने के लिए हॉकी इंडिया के एक्सकुटिव डायरेक्टर कमांडर श्री आर के श्रीवास्तव जी ने हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह जी को पत्राचार के माध्यम से सूचित किए है और उन्हे 02 अप्रैल को कैंप में उपस्थित होने की जानकारी दी है। जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में एक साथ झारखंड के आधा दर्जन खिलाड़ियों को आमंत्रित करने पर हॉकी सिमडेगा, हॉकी झारखंड एवम खेल विभाग के अधिकारियों और प्रशिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। साथ ही सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है।