इस चुनाव में रिकॉर्ड मतों से लोकप्रिय सांसद को लोक सभा में भेजेंगे: कार्यकर्ता

360° Politics

Dilip kumar

गोड्डा: गोड्डा जिले के पोडैया हाट प्रखंड में सांसद और भाजपा द्वारा गोड्डा लोक सभा के घोषित प्रत्याशी डा० निशी कांत दुबे भाजपा मंडल भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन कार्यक्रम में शरीक हुए। उनके साथ मंच पर पूर्व मंत्री लोक सभा चुनाव प्रभारी लुइस मरांडी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित हुई। संथाल परगना प्रभारी लोक सभा गणेश मिश्र, सतीश पाठक, अशोक भगत, संजीव मिश्र, कृष्ण कन्हैया, बिमंत साह के साथ बड़ी संख्या में बूथ कार्यकर्ता उपस्थित हुए। बूथ कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा समर्थकों ने हुंकार भरते हुए कहा कि इस चुनाव में रिकॉर्ड मतों से अपने विकास पुरुष लोकप्रिय सांसद को लोक सभा में भेजेंगे। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए जन कल्याण कार्यक्रम को कोई भुला नही सकता। आजादी के पहली बार यहां की जनता को रेल की सिटी की गूंज सुनाई पड़ी है, हवाई अड्डा, एम्स अस्पताल फोर लेन सड़क, पासपोर्ट ऑफिस, भवन कई पुल और उद्योग अदानी पावर प्लांट शौचालय, पांच किलो राशन फ्री बगैर किसी भेद भाव के, किसानों को 6000 प्रोत्साहन राशि के साथ अभी बड़ी बड़ी दो योजनाएं आने वाली हैं और सांसद निशिकांत दुबे जो कहते हैं पूरी करते हैं। कई नारे लगते रहे फिर इस बार मोदी सरकार, इस बार चार सौ पार। इस बार रिकॉर्ड मतों से भाजपा प्रत्याशी डा0 निशिकांत को विजई बनाएंगे।