जयराम महतो के विचारों को जन जन तक पहुंचाने की जरुरत: पवन महतो

Ek Sandesh Live Politics States

Ketu Singh

रामगढ़: झारखण्डी भाषा खतियान संघर्ष समिति इकाई रामगढ़ के नगर परिषद क्षेत्र 31 नम्बर वार्ड गोसा, चेटर और बरधारवा में कमेटी विस्तार को लेकर बूढ़ाखुखरा पानी टंकी के पास बैठक रखी गयी। इस बैठक की अध्यक्षता केदार नाथ महतो तथा संचालन लालजीत महतो ने किया। इस बैठक में जिला कोर कमेटी के पदाधिकारी देवानंद महतो, पाणेश्वर महतो, जिला मिडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो, लीलावती महतो, सहदेव महतो, गिरिशंकर महतो, राजेश महतो उपस्थित हुए। इस बैठक में सर्व सहमति से 31 नम्बर वार्ड के अध्यक्ष पद के लिए प्रमोद कुमार महतो, संरक्षक केदार नाथ महतो, उपाध्यक्ष खिरोधर महतो, सचिव गणेश महतो, सह सचिव अनिकेत महतो, रूपेश कुमार महतो, कोषाध्यक्ष धनजय महतो, संगठन सचिव देवचंद महतो, मिडिया प्रभारी आशीष कुमार, पवन कुमार तथा सदस्य अर्जुन कुमार, लालजीत कुमार, मिथलेश कुमार, गुलाब कुमार फूलचंद महतो, कपूर कुमार तथा महिला संयोजक मंडली बबीता कुमारी, संयोती कुमारी, कमीला देवी, रीता देवी, काजल कुमारी को सर्वसम्मति से बनाया गया। इस बैठक में 31 नम्बर वार्ड के जन प्रतिनिधि लोग अपना विचार बारी बारी से रखे। सक्रीय सदस्य पवन महतो ने कहा कि सभी को JBKSS के केन्द्रीय अध्यक्ष जयराम महतो के विचारों को जन जन तक पहुंचाने की जरुरत है। आज हमलोग कमेटी विस्तार इसलिए कर रहे हैं कि ताकि जयराम महतो को झारखंड का मुख्यमंत्री बनाना है। इन्ही के माध्यम से झारखंड का विकास संभव है। 31 नम्बर वार्ड में सभी समुदायों को जोड़ना है और संगठन को मजबूत बनाना है। इस क्षेत्र में टोला, कस्बा, मोहल्ला में घर घर तक जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा तथा जयराम के हाथों को मजबूत करना है। सभी को पैसा में नही बिकना है। सदस्य लालजीत महतो ने कहा कि आज के समय में क्षेत्र के नवजवान, युवा, बुजुर्ग, महिला, शोषित,पीड़ित, वंचित, दबे कुचले, गरीब, मध्यम वर्ग, पिछड़ा वर्ग के लोगों की आवाज के रूप में आज जयराम महतो सभी के दिलों में बस चुके हैं। आने वाले समय मे निश्चित तौर पे बदलाव की ओर अग्रसर है। इस बैठक में मुख्य रूप से देवानंद महतो, पाणेश्वर महतो, रमेश कुमार महतो, लीलावती महतो, कमीला देवी, बबिता कुमारी, प्रियंका कुमारी के अलावा सैकड़ों लोग उपस्थिति थे।