कांग्रेसियों ने 15 सदस्यीय को-आर्डिनेशन कमेटी गठित की

360° Ek Sandesh Live Politics


sunil
रांची
: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने रविवार नई दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कोषाध्यक्ष अजय माकन एवं कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब इमरान प्रतापगढ़ी से मुलाकात कर भारत जोड़ो न्याय यात्रा को झारखंड में ऐतिहासिक बनाने से संबंधित दिशा-निर्देश प्राप्त किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने डोनेट फॉर देश के लिए पार्टी में अपना सहयोग राशि भी जमा किया। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी जनाब उमैर खान के निर्देश के आलोक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सफलता को लेकर प्रदेश स्तरीय 15 सदस्यीय को-आर्डिनेशन कमेटी गठित की गई है, गठित कमिटी में अब्दुल करीम अंसारी अख्तर अली, जॉन दिलीप तिग्गा, वाहिद खान, सोहराब अंसारी, कुमुदिनी प्रभावती, मंजूर आलम, गुलरेज अख्तर, मो इसराफिल, एस एस रिजवी, साकिर खान, गुलाम रब्बानी,तस्लीम अंसारी , रौनक इकबाल, तौकीर अख्तर शामिल है। उक्त को-आॅर्डिनेशन कमिटी राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा झारखंड की धरती पर फरवरी के प्रथम सप्ताह में पहुंचने जा रही है इसकी सफलता को लेकर गहन जनसंपर्क अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल हो यह सुनिश्चित करेंगे ।