टंडवा:दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर दुर्गा पूजा महासमिति की एक बैठक रविवार को खधैया में हुई। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक विजय कुमार सिन्हा और संचालन मनीष राणा ने किया।बैठक में सर्वसम्मति से मनीष राणा को महासमिति का अध्यक्ष, योगेंद्र महतो को उपाध्यक्ष, राकेश महतो को सचिव, मोहन महतो को उपसचिव, शुभम आदित्य को कोषाध्यक्ष, मुकेश राणा उपकोषाध्यक्ष बनाये गये।
बैठक में पूजा महोत्सव को भव्य, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। महासमिति के पदाधिकारियों के साथ-साथ उपस्थित सभी सदस्यों ने दुर्गा पूजा के सफल आयोजन के लिए आपसी एकजुटता, सहयोग और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।बैठक में मुख्य रूप से बोधन राणा, रामदेव राणा, देवनाथ महतो, बंशी राणा, हरेंद्र राणा, धनराज कुमार राम, आशीष कुमार राम, बबलू कुमार राम, नागेश्वर प्रजापति, महेंद्र राणा, नारायण महतो, आदित्य राणा, जवाहर महतो, सुखदेव राणा, जीवलाल प्रजापति, सुधांशु सिन्हा, अशोक महतो, रामजतन ठाकुर, रामकुमार प्रजापति, जगन महतो, टिकेंद्र महतो, राजेश कुमार महतो,राहुल कुमार महतो समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे
