क्रिसमस के मौके पर धार्मिक अनुष्ठानों का किया गया आयोजन

360° Ek Sandesh Live Religious

Amit Ranjan

जलडेगा: प्रखंड के आर सी एवं जीईएल चर्च में क्रिसमस पर्व के मौके पर धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। आरसी चर्च गांगुटोली में क्रिसमस पर्व के मौके पर रविवार मध्य रात्रि एवं सोमवार अहले सुबह पल्ली पुरोहित फादर नेस्तोर एक्का के नेतृत्व में सहायक पल्ली पुरोहित फादर फेलिक्स सुमन लकड़ा एवं फादर अजीत तथा कुटुंगिया आरसी चर्च में पल्ली पुरोहित फादर अनुप टोप्पो फादर नेतृत्व में सहायक पल्ली पुरोहित राजेश तोपनो द्वारा विशेष प्रार्थना एवं मिस्सा पुजा का आयोजन किया गया। मिस्सा पुजा उपरांत प्रभु यीशु मसीह के शिशु स्वरूप का चुंबन किया गया। इस बीच उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रभु यीशु हमारे तारणहार मुक्तिदाता है। प्रभु के जन्म हमें खुशियों एवं आनंद से भर गया है। मौके पर काफी संख्या में ईसाई धर्मावलंबी मौजूद थे। जीईएल चर्च लोमबोई में पादरी रेजन केरकेट्टा के अगुवाई में 24 दिसम्बर की रात्रि में विशेष प्रार्थना के साथ 25 दिसम्बर सोमवार सुबह में भी क्रिसमस पर धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न कराए गए। मौके पर प्रचारक जयसिंह समद सहित काफी संख्या में मसीही समुदाय के लोग उपस्थित थे। जीईएल चर्च सावनाजारा, आरसी चर्च जलडेगा, कुटंगिया, ओडगा सहित प्रखंड के विभिन्न इलाकों के गिरजाघरों में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुए एवं क्रिसमस पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया।

Spread the love