कटैया पंचायत सचिवालय मे गांधी जयंती एवं विशेष ग्राम सभा का आयोजन

360° Ek Sandesh Live

अशोक अनन्त
हंटरगंज (चतरा)
: आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कटैया के पंचायत सचिवालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पंचायत सचिवालय में सम्मानपूर्वक गांधी जयंती मनाई गई और बापू को याद किया गया।
इस गरिमामयी अवसर पर कटैया पंचायत के मुखिया नरेश प्रसाद एवं रोजगार सेवक राजकुमार रजक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुखिया और रोजगार सेवक की अगुवाई में सभी उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर पंचायत के सभी वार्ड सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे।
गांधी जयंती के इस पावन अवसर पर पंचायत सचिवालय में विशेष ग्राम सभा का भी आयोजन किया गया। इस विशेष ग्राम सभा में पंचायत के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मुखिया नरेश प्रसाद ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया और पंचायत के सर्वांगीण विकास में सभी के सहयोग की अपील की।

Spread the love