रामगढ़। लोक जनशक्ति पार्टी की ओर भुरकुंडा स्थित शाली ग्राम तालाब के निकट मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता और संचालन जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र नायक ने किया। समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव केवल पासवान की मौजूदगी में विनोद नायक, बिजेंद्र पासवान और अरविंद तिवारी के नेतृत्व में दर्जनों महिला-पुरुषों ने पार्टी का दामन थामा। नए सदस्यों का स्वागत करते हुए केवल पासवान ने कहा कि पार्टी गरीबों और पिछड़ों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने स्वर्गीय रामविलास पासवान के योगदान और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व में बढ़ते जनाधार का उल्लेख करते हुए पूरे राज्य में संगठन को मजबूत करने की बात कही। वहीं जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा कि नए साथियों के जुड़ने से रामगढ़ और पतरातू प्रखंड के हर पंचायत में पार्टी को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवानी सिन्हा, श्याम चंद्रवंशी, मनोज पासवान और रामदास पासवान सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
