माले नेता ने ईद की बधाई के साथ चलाया इंडिया प्रत्याशी कॉमरेड विनोद सिंह के लिए जनसंपर्क अभियान

Politics Religious States

Eksandeshlive Desk

गिरिडीह : भाकपा माले नेता राजेश यादव ने आज लोगों को ईद की मुबारकवाद देते हुए कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से इंडिया प्रत्याशी कॉमरेड विनोद सिंह के लिए जन संपर्क अभियान चलाया।

माले नेता ने अपने बधाई संदेश में कहा कि, ईद जैसा त्यौहार हमें सहनशीलता, सौहार्द और भाईचारे का पालन करना सिखाता है। कहा कि, हमारे देश में विभिन्न धर्म-संप्रदाय के लोग सदियों से अपनी-अपनी मान्यताओं के अनुसार धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए एक दूसरे से मिलजुल कर रहते आए। लेकिन गंगा जमुनी की इस तहजीब को अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति में लगे लोग छिन्न-भिन्न करने में लगे हैं। इनसे सचेत रहने की जरूरत है।

वहीं माले नेता ने आज बेंगाबाद प्रखंड के कंदवागढ़ा तथा निंगोटोल में जन संपर्क अभियान भी चलाया और कहा कि, विनोद सिंह जैसे संवेदनशील नेता के सांसद बनने से ही इस इलाके की पहचान बढ़ेगी और लोगों का भला भी होगा। बार-बार भाजपा के सांसद बनने से भी कोडरमा इलाके के जन सवालों को हल नहीं किया गया। इसलिए बदलाव जरूरी है। महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाने वाली मोदी सरकार ने जनता के लिए बुरे दिन ला दिए हैं। जनता बदलाव चाहती है।

इस दौरान मेहताब अली मिर्जा, सलामत अंसारी, मैनेजर अंसारी, नाजीर अंसारी, जाकिर अंसारी, अताउल अंसारी, सहित फोदार सिंह, शंभू तुरी, राजेश कुमार वर्मा, संजय कुमार वर्मा, प्रद्युमन वर्मा, शैलेंद्र वर्मा, गोपाल वर्मा, हीरालाल महतो, डॉ. रघुनंदन वर्मा, सेवा महतो, प्रसादी महतो, भीखन महतो, हिरामन महतो, अर्जुन महतो, शेखलाल महतो, मंगर महतो, पवन वर्मा व अन्य मौजूद थे।