मां वैष्णो देवी मंदिर के 16 वां वार्षिक उत्सव का समापन

Religious States

Eksandeshlive Desk
रांची : प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां वैष्णो देवी मंदिर पूजा समिति के तत्वावधान मे मां वैष्णो देवी मंदिर, बांस टोली इटकी रोड हेहल का 16 वां वार्षिकोत्सव के अवसर पर कलश शोभायात्रा एवं महाभंडारा आयोजन किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम कमिटी के अध्यक्ष सरयु शर्मा की अध्यक्षता मे संपन्न हुई। कलश शोभायात्रा का शुभारंभ पूजा अर्चना के बाद मां वैष्णो देवी मंदिर से हुई जो नाचते गाते विश्वनाथ शिव मंदिर पिस्का मोड़, काली मंदिर उपहार, हनुमान मंदिर माउंट मोटर, रानी सती मंदिर, पहाड़ी मंदिर, दुर्गा मंदिर, हनुमान मंदिर रातु रोड भ्रमण करते हुए वापस बांस टोली मां वैष्णो देवी मंदिर पहुंची। मशहूर पुजारी आचार्य सुबोध कुमार मिश्रा द्वारा विधि विधान से पूजा अनुष्ठान संपन्न कराई गई।
इस महोत्सव में मुख्यअतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, रांची विधायक सी.पी. सिंह सिंह, विशिष्ठ अतिथि झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज रांची जिला अध्यक्ष संतोष कुमार, छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा, समाजसेवी कृष्णा सिंह, कन्हैया सिंह, राजेश शर्मा, के.पी.यादव, शिव कुमार पांडेय आदि मौजूद थे।
इस महोत्सव को सफल बनाने में मुख्यरूप से सरयु शर्मा,विष्णु प्रताप राणा,स्वीटी शर्मा,रामजनम शर्मा, शिवनाथ शर्मा,पुष्पा देवी,ब्यूटी शर्मा,सुदर्शन शर्मा,माधुरी देवी,रामाकांत शर्मा,सत्या शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।