Skip to content
Ek Sandesh Live Ranchi

Ek Sandesh Live Ranchi

  • Politics
    • 360°
  • States
  • In Depth
  • Videos
  • Pitara
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Business
  • Education
  • Health
site mode button

मंत्री दीपक बिरुवा के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, लोगों से ठगी की कोशिश

Crime
January 18, 2026January 18, 2026Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

पश्चिमी सिंहभूम : झारखंड सरकार के राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार तथा परिवहन विभाग के मंत्री दीपक बिरुवा के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों को ठगने का गंभीर मामला सामने आया है। इस फर्जी पेज के माध्यम से असामाजिक तत्व आम लोगों से क्रय–विक्रय से जुड़ी बातचीत कर लेनदेन की कोशिश कर रहे हैं। मंत्री ने खुद इस बारे में सार्वजनिक रूप से जानकारी देते हुए लोगों को सतर्क किया है और झारखंड पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। रविवार को मंत्री दीपक बिरुवा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से स्पष्ट किया कि उनके नाम से चल रहा यह पेज पूरी तरह फर्जी है और उसका उनसे कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनके नाम और पहचान का गलत इस्तेमाल कर आम जनता को भ्रमित कर रहे हैं।

मंत्री ने अपने पोस्ट में सभी मित्रों, परिचितों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस फर्जी अकाउंट के माध्यम से किसी भी प्रकार का लेनदेन न करें और न ही कोई व्यक्तिगत जानकारी साझा करें। मंत्री ने यह भी बताया कि फर्जी अकाउंट के जरिए उनके नाम का दुरुपयोग कर खरीद–फरोख्त से संबंधित बातचीत की जा रही है, जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने इस पूरे मामले को झूठा और भ्रामक प्रचार बताते हुए झारखंड पुलिस से संज्ञान लेने का आग्रह किया है। अपने पोस्ट में मंत्री ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी टैग किया है ताकि मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। पुलिस के अनुसार, मामले की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है। साइबर सेल की ओर से फर्जी अकाउंट की पहचान, उसके संचालन और उससे जुड़े लोगों का पता लगाया जा रहा है। हालांकि फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोषियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब सोशल मीडिया के जरिए फर्जी पहचान बनाकर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। नाम, फोटो और पद देखकर लोग आसानी से भरोसा कर लेते हैं, जिसका फायदा साइबर अपराधी उठा रहे हैं। सार्वजनिक पदों पर बैठे लोगों के नाम से फर्जी अकाउंट बनना यह दर्शाता है कि साइबर अपराध का दायरा कितना व्यापक हो चुका है। मंत्री दीपक बिरुवा ने आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी अकाउंट की सत्यता की जांच किए बिना भरोसा न करें। किसी भी तरह के संदेह की स्थिति में संबंधित व्यक्ति के आधिकारिक अकाउंट या प्रशासन से पुष्टि जरूर करें। ऐसे मामलों में सतर्कता और जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है, ताकि लोग साइबर ठगी का शिकार होने से बच सकें।

Spread the love
Tagged fake social media accountjharkhand newsMinister Deepak Biruwa

Post navigation

अनियंत्रित बाइक लोहे के खंभे से टकराई, एक युवक की मौके पर मौत, दो गंभीर घायल
बालेन शाह ने प्रतिनिधि सभा का उम्मीदवार बनने के लिए मेयर पद से दिया इस्तीफा

इसे न चूकें

220 पेटी सरसों तेल सहित पिकअप वाहन लूटकांड में एक गिरफ्तार

June 13, 2024June 13, 2024Ek Sandesh Live

बरियातु में भारी मात्रा में अबैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार

November 10, 2023November 10, 2023Ek Sandesh Live

रांची में व्यक्ति ने कुत्ते को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

April 8, 2025April 8, 2025Ek Sandesh Live

इसे न चूकें

  • युवा कांग्रेस का जंतर-मंतर पर मार्च, सीईसी के इस्तीफे की मांग
  • धनबाद में पुलिस मुठभेड़, हत्या का आरोपी शंकर डे घायल, पिस्टल छीनकर भागने के दौरान हुई फायरिंग
  • हाईजैक अलर्ट के बाद जयपुर में उतरी एअर इंडिया की फ्लाइट, जांच में नहीं मिली संदिग्ध वस्तु
  • कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता, शुरुआती पहचान और समय पर उपचार जरूरी: राधाकृष्णन
  • ग्रिजली विद्यालय में ‘मदर्स डांडिया उत्सव’ की धूम, गरबा-डांडिया व रैंप वॉक में माताओं ने बिखेरे जलवे
  • डीपी वर्ल्ड ने देशभर में दिव्यांग लोगों के लिए गोल्फ के लिए नए मौके खोले
  • समाजवादी पार्टी के तीन विधायक भाजपा में शामिल, पंकज चौधरी समेत कई बडे़ नेता रहे उपस्थित
  • ज्ञान, कौशल व कल्पनाशीलता का अनूठा संगम: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा में सजा टीएलएम मेला
  • नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन ने सपरिवार मां उग्रतारा मंदिर में की पूजा
  • नीले ड्रम वाला सौरभ हत्याकांड : मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को फांसी की सजा

The Fourth Pillar

Our categories

  • 360°
  • Agriculture
  • BIHAR
  • Business
  • CCL
  • CHHATTISHGARH
  • Crime
  • CULTURE
  • E Paper
  • Editorial
  • Education
  • Ek Sandesh Live
  • Election
  • Entertainment
  • Health
  • helath
  • In Depth
  • INTERNATIONAL
  • NATIONAL
  • ODISHA
  • Pitara
  • plotical
  • Political
  • Politics
  • Religious
  • Road Accident
  • Road Accident
  • SCIENCE AND TECHNOLOGY
  • SOCIETY
  • Sports
  • States
  • STORY
  • UP News
  • WEST BENGAL

The Fourth Pillar Tags

AMERICA amit shah babulal marandi big news Bihar elections bihar news bjp BSE Sensex central government Chhattisgarh news CM HEAMNAT SOREN cm hemant soren congress Donald Trump East Singhbhum Police election commission governer santosh gangwar hemant soren INDIA indian national congress jharkhand congress jharkhand hc jharkhand high court jharkhand latest news jharkhand news jharkhand weather khunti news latest news madhya pradesh news nepal nepal news news update NSE Nifty palamu news palamu police pm modi pm narendra modi rahul gandhi ramgadh news ranchi news ranchi police stock market UTTAR PRADESH NEWS झारखंड न्यूज हेमंत सोरेन

The Fourth Pillar

ये वातानुकूलित कमरे और निगम संस्कृति (कॉर्पोरेट कल्चर) से भागे हुए लड़के-लड़कियां हैं. जिन्हें मेट्रो सिटी के धुंधलके से छिप जाने वाले गांव-गरान के मसलों ने खींच लाया है. ये बुलेट मोटर साइकिल और डबल डेकर बस पर चढ़ कर बजट और चुनावी नतीजों पर शोर मचाना नहीं जानते. पर साफ़ शब्दों में बाबा की बीड़ी का दाम कितना बढ़ा और चाची को तेल अब कितने में मिलेगा या रहमान की गाड़ी का पेट्रोल कितना और क्यों बढ़ा ये साफ़ शब्दों में बताना जानते हैं. शिक्षा पर सवाल हो या दहेज की मांग हो ये जनताना सवालों पर मुकम्मल वार करना जानते हैं. ये भागे हुए लड़के-लड़कियां हैं जो किताब के सफ़हों से पत्रकारिता का मसाल जलाना जानते हैं.

© 2023 Ek Sandesh Live |News Portal Developed by: palakSys | Theme: News Portal by Mystery Themes.