मोहर्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, निकाला गया फ्लैग मार्च

360° Ek Sandesh Live

By Ajay Raj
प्रतापपुर (चतरा)
:आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रतापपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर गुरुवार को पुलिस-प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।फ्लैग मार्च का नेतृत्व अंचलाधिकारी विकास कुमार टुडू, इंस्पेक्टर मंजू कुमारी एवं थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान भी मौजूद रहे।फ्लैग मार्च प्रतापपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस-प्रशासन ने आम लोगों से शांति, आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, अशांति फैलाने या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।अधिकारियों ने कहा कि मोहर्रम पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है।

Spread the love