मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के श्राद्धकर्म के तहत निभाईं पारंपरिक रस्में

Politics

Eksandeshlive Desk

रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तहत समाज की परंपराओं और मान्यताओं के अनुरूप विभिन्न रस्में निभाईं। मुख्यमंत्री ने रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर मां की स्मृति में प्रतिदिन की तरह दातून, पानी और भोजन अर्पित करने की पारंपरिक रस्म पूरी की। इस दौरान उन्होंने परिवारजनों के साथ समाज की रीति-रिवाजों का पालन करते हुए श्राद्धकर्म से जुड़े आवश्यक संस्कार संपन्न किए।

Spread the love