मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आराध्या राय को किया सम्मानित

360° Ek Sandesh Live


रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी की छात्रा कुमारी आराध्या राय को झारखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार परिषद के लोगो डिजाइन प्रतियोगिता में विजेता चुने जाने पर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कुमारी आराध्या राय द्वारा तैयार किए गए प्रतीक चिन्ह की सराहना करते हुए कहा कि यह डिजाइन राज्य के विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार के दृष्टिकोण को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित करता है। ज्ञात हो कि कुमारी आराध्या राय ने अपने अभिनव एवं आकर्षक डिजाइन के माध्यम से जेसीएसटीआई के लिए नया प्रतीक चिन्ह तैयार किया है, जिसे प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ चुना गया है। इस अवसर पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू एवं विधायक विकास मुंडा उपस्थित रहे।

Spread the love