लापता बच्चों और महिलाओं के मामलों पर हो त्वरित कार्रवाई : मुख्यमंत्री

360° Ek Sandesh Live

By Sunil

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज अधिकारियों के साथ राज्य में बेहतर विधि-व्यवस्था के सुदृढ़ संधारण को लेकर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए उच्च स्तरीय बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय भूमिका में रहे। अपराध नियंत्रण में किसी प्रकार से कोई कोताही न बरती जाए । बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से राज्य के भीतर कानून व्यवस्था की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखने तथा आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपराध से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों को चिन्हित कर उन मामलों की नियमित मानीटरिंग की जाय।

विशेष दिशा-निर्देश: लापता बच्चों और महिलाओं के मामलों पर हो त्वरित कार्रवाई । नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन पर ब्रेक लगाएं । अफीम की खेती से पर रोक लगे। पुलिस अधिकारी आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करें। संगठित अपराधों पर हर हाल में रोक लगाएं। भू-माफियाओं को किसी भी प्रकार का संरक्षण न मिले यह सुनिश्चित करें।

Spread the love