News by Sunil Verma
रांची: संत जेवियर्स कॉलेज के 1/3 कंपनी एनसीसी रांची ने आईक्यूसी के सहयोग से मंगलवार को फादर सी. डी. ब्राउवर आॅडिटोरियम में ऑपरेशन सिंदूर पर एक प्रेरणादायक व्याख्यान का सफल आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व और देशभक्ति के मूल्यों को प्रेरित करना था। इस कार्यक्रम में कर्नल अजय सिंह शेखावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ लेफ्टिनेंट शिवम मिश्रा, प्राचार्य रेव. डॉ. फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर, एस.जे., एएनओ कैप्टन डॉ. प्रिया श्रीवास्तव तथा अन्य सम्मानित संकाय सदस्य भी मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरूआत कॉलेज प्रांगण में एनसीसी कैडेट्स द्वारा प्रस्तुत गार्ड आॅफ आॅनर से हुई, जिसने अनुशासन, समन्वय और अतिथियों के प्रति सम्मान को दशार्या। मुख्य अतिथि ने आॅपरेशन सिंदूर पर एक प्रभावशाली व्याख्यान दिया, जिसमें उन्होंने अपने व्यक्तिगत अनुभवों को अनुशासन, साहस और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य जैसे मूल्यों के साथ जोड़ा। इसके पश्चात एक रोचक प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने सैन्य रणनीति और एक सैनिक के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा की। इस कार्यक्रम में कुल 120 कैडेट्स और 150 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
