नाबालिग लड़की को आत्महत्या के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोपी गिरफ्तार

Crime Ek Sandesh Live

AMIT RANJAN

सिमडेगा: 24 मार्च 2026 को वादी (थाना – कुरडेग, जिला – सिमडेगा) द्वारा अपनी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को आरोपी द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने तथा उसी प्रताड़ना के कारण पुत्री द्वारा आत्महत्या कर लेने के संबंध में एक लिखित आवेदन दिया गया था।

प्राप्त आवेदन के आधार पर कुरडेग थाना कांड संख्या- 14/2026, दिनांक- 24 मार्च 2026, धारा- 108 BNS (भारतीय न्याय संहिता, 2023) के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रारंभ की गई। अनुसंधान के क्रम में यह बात सामने आई कि मामला दोनों के बीच प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ था। मामला दर्ज होने के बाद से ही नामजद अभियुक्त पुलिस की पकड़ से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। इस दौरान माननीय उच्च न्यायालय, रांची द्वारा अभियुक्त के पक्ष में “No Coercive” का आदेश प्रभावी होने के कारण उसकी गिरफ्तारी नहीं की जा सकी थी। हालांकि, पुलिस द्वारा उस पर लगातार गुप्त रूप से निगरानी रखी जा रही थी।

दिनांक 19 अगस्त 2026 को उच्च न्यायालय द्वारा दी गई “No Coercive” अवधि समाप्त होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी अभियान चलाया। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए दिनांक 29.08.2026 को अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को आज दिनांक 30.08.2026 को सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

पुरेन्द्र यादव, उम्र- करीब 26 वर्ष, पिता- जोक्तो यादव, सा0-लस्सीअम्बा, मकरीबंधा, करडेगा ओ0पी0 थाना- तपकरा, जिला- जशपुर (छ0ग0)

Spread the love