कोलेबिरा स्कूल में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Crime Ek Sandesh Live

60 हजार रुपये के लोहे के दरवाजे-खिड़की बरामद, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

AMIT RANJAN

सिमडेगा: कोलेबिरा स्थित एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय के पुराने भवन से लोहे की खिड़की और दरवाजे चोरी होने के मामले का सिमडेगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की पूरी संपत्ति बरामद कर ली है। जानकारी के अनुसार, 30 अगस्त 2026 को विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कोलेबिरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया था कि अज्ञात चोरों ने पुराने विद्यालय भवन से लोहे की चदरा निर्मित खिड़कियां और दरवाजे चोरी कर लिए हैं। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई गई। शिकायत के आधार पर कोलेबिरा थाना कांड संख्या 53/26, दिनांक 30 अगस्त 2026, धारा 305(e) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी कोलेबिरा के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त ताबीस रेहान (27 वर्ष), निवासी पुराना बाजार, कोलेबिरा को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर पुराने डाक बंगला भवन, कोलेबिरा से चोरी की गई संपत्ति बरामद कर ली गई। पुलिस ने बताया कि बरामद सामान में लोहे की चदरा निर्मित 7 खिड़कियां और 7 दरवाजे शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपी को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Spread the love