नामकुम से निकाली ढोल-नगाड़े के साथ पहुंचे संकल्प यात्रा कार्यकर्ता

Ek Sandesh Live Politics States

MUKESH KUMAR

नामकुम: भाजपा के संकल्प यात्रा में शामिल होने के लिए सदाबहार चौक से समाज सेवी सह भाजपा किसान मोर्चा के मुन्ना बड़ाईक के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या महिलाएं व पुरूष कार्यकर्ता ढ़ोल-नगाड़े के साथ जुलूस के शक्ल में हरमु मैदान पहुंचे। जुलूस में हहाप के पूर्व मुखिया रमेश मुण्डा, बरगांवा पंचायत से अनिता तिर्की, महुआटोली से रामधार सिंह, सुनील सिंह सहित अन्य विभिन्न पंचायतों से महिलाएं व पुरूष शामिल हुए। इस मौके पर मुन्ना बड़ाईक व भाजपा किसान मोर्चा के मनोज कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा कि संकप्ल यात्रा में उत्साहित कार्यकर्ताओं से पता चलता है कि राज्य में वर्तमान सिर्फ वादे कर लोगों के विश्वास के साथ धोखा देने का कार्य किया है। इस मौक पर रमाधर सिंह, सुनील साहू, कृष्ण कुमार, अनिल कुमार, रूपा सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Spread the love