नव विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत 

360° Crime Ek Sandesh Live States

Eksandeshlive Desk

गोड्डा: जिले के महागामा थाना ऊर्जानगर के मुख्य गेट के समक्ष एक नवविवाहिता  महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी अरुण कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेजा। मामले की जांच चल रही है बताया जा रहा है। कि महिला ने कुछ महीने पहले ही लव मैरिज की थी और महागामा थाना के बगल में ही एक किराए के मकान में वह अपने पति के साथ रहा करती थी।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार , मृतक महिला मोतिया डुमरिया गांव की रहने वाली थी। उसने कुछ महीने पहले ही कठौर गांव के रहने वाले राहुल कुमार नाम के युवक से अपनी पसंद से शादी की थी। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले ही दोनों का रिश्ता तय हुआ था। शादी से पहले तिलक में डिमांड किया गया था लेकिन तिलक कम होने के कारण लड़का पक्ष के लोग राजी नहीं हुए। मगर इसी दौरान युवक ने युवती से फोन पर बातचीत शुरू कर दी थी और बाद में दोनों ने अपनी पसंद से शादी की और वे किराए के मकान लेकर साथ रहने लगे। लड़की के पिता ने हत्या किए जाने का शक बताया ।