बादम कोयला खनन परियोजना में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह

360° Ek Sandesh Live

Ranjan

बडकागांव: एनएमएल बादम कोयला खनन परियोजना में 80वां स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया गया। मौके पर परियोजना के कर्मचारी, उनके परिवारजन एवं परियोजना के अधिकारी उपस्थित रहे। जिसमें सीता राम माझी, एजीएम (टीएस),  वाई देवाशीष, एजीएम (मानव संसाधन) एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति रहे।
इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हुए देश की आजादी के लिए उनके बलिदान को याद किया गया। राष्ट्र के प्रति एकता, अनुशासन और समर्पण के महत्व पर भी जोर दिया गया। धन्यवाद ज्ञापन के दौरान  वाई देवाशीष ने 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने और इसे सफल बनाने के लिए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं परिवारजनों का आभार व्यक्त किया।

Spread the love