नेपाल के रोल्पा जिले में भूस्खलन, तीन लोगों की मौत, नौ लापता

INTERNATIONAL

Eksandeshlive Desk

काठमांडू: नेपाल के रोल्पा में भूस्खलन की चपेट में आने से मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। हादसे में नौ लोग लापता हैं, जबकि दो घायलों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। रोल्पा के थबाड़ गाउंपालिका स्थित बोटलबारा में बुधवार रात करीब 11:40 बजे घर के ऊपर से अचानक भूस्खलन हुा। भूस्खलन में कमलबहादुर पुनमगर और छह घर मलबे में दब गए। जिला पुलिस कार्यालय रोल्पा के अनुसार, हादसे में थबाड़ गाउंपालिका निवासी 60 वर्षीय कमलबहादुर पुनमगर, 18 वर्षीय शान्ती पुनमगर और 71 वर्षीय मनरखी पुनमगर की मौत हो है। 22 वर्षीय हिमाल पुनमगर और 25 वर्षीय संजय घर्तीमगर घायल हुए हैं। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान जारी है। घायलों को उपचार के लिए दूसरे स्थान पर ले जाने की तैयारी की जा रही है। लापता लोगों में 40 वर्षीय जुनकुमारी पुनमगर, 9 वर्षीय अशिम पुनमगर, 6 वर्षीय अशोक पुनमगर, 75 वर्षीय डलबहादुर पुनमगर, 80 वर्षीय अजम्बर पुनमगर, 78 वर्षीय बलबहादुर पुनमगर, 72 वर्षीय लिलबहादुर पुनमगर, 71 वर्षीय मनी पुनमगर और 67 वर्षीय हस्तकला रोकामगर शामिल हैं।

चीन की तरफ आए भारी भूस्खलन से नेपाल की भोटेकोशी नदी का बहाव हुआ बाधित: जिला पुलिस कार्यालय रोल्पा के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पञ्चकुमार बाखु के अनुसार, भूस्खलन में कुल 10 लोगों के लापता होने की सूचना थी, जिनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है। दूसरी ओर चीन के न्यालम स्थित झिम्मु पोस्ट के पास गुरुवार को बड़े पैमाने पर भूस्खलन होने से नेपाल के भोटेकोशी नदी का बहाव प्रभावित हुआ है। भूस्खलन के कारण नदी का करीब आधा हिस्सा अवरुद्ध हो गया है। सिन्धुपाल्चोक जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार गुरुवार को भोटेकोशी गाउँपालिका के लिपिङ के सामने चीन क्षेत्र में पत्थर और मिट्टी सहित भारी भूस्खलन हुआ। इसके कारण चीन से नेपाल की ओर बहने वाली भोटेकोशी नदी के प्रवाह में बाधा उत्पन्न हुई है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि नदी का बहाव प्रभावित होने के कारण किसी भी समय अचानक बाढ़ या अन्य आपदा की स्थिति पैदा हो सकती है। संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए भोटेकोशी, बाह्रबीसे और बलेफी गाउँपालिका क्षेत्रों में नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी अपनाने का आग्रह किया गया है।

Spread the love