NEWS BY ASHOK ANANT
दो की हालत गंभीर, हजारीबाग रेफर
चतरा : वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के निंजरा मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गए। हादसे में दो युवकों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जबकि एक युवक को मामूली चोट आई है। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो युवकों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया।घायलों में रंजन कुमार, जितेंद्र भारती और सुभाष कुमार शामिल हैं। तीनों प्रतापपुर थाना क्षेत्र के हारा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, सभी युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जोरी बाजार आए हुए थे। वापस लौटने के दौरान निंजरा मोड़ के पास बाइक का संतुलन अचानक बिगड़ गया, जिससे बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार दो युवकों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए हजारीबाग भेजा गया है।
