By Ashok Anant
प्रशासन मौके पर, समझाने की कोशिश जारी
हंटरगंज: चतरा-गया मुख्य मार्ग NH22 पर हंटरगंज बाजार थाना के समीप ओबीसी कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष श्रवण साव की 57 वर्षीय मां शांति देवी की घर के समीप हाइवा की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए।
हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने चतरा-गया रोड को जाम कर दिया। ग्रामीण मुआवजा और दोषी चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। सड़क जाम के कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। प्रशासन ने उचित कार्रवाई और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर रोक लगाने,बाजार के सभी चौक चौराहों पर स्पीड ब्रेकर और ट्रैफिक व्यवस्था को सख्त करने की मांग की है।
