नो प्लास्टिक कैंपेन के तहत एनसीसी कैडेट्स के द्वारा क्लॉथ बैग वितरण

Education Health States

Eksandeshlive Desk

गुमला : नो प्लास्टिक कैंपेन” के तहत डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला के विद्यार्थी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. इसी कड़ी में आज 46 झारखंड बटालियन एनसीसी गुमला के एनसीसी कैडेट्स के द्वारा लक्ष्मण नगर एवं अन्य क्षेत्रों में क्लॉथ बैग वितरण एक्टिविटी आयोजित की गई. यह जानकारी देते हुए सहायक एनसीसी अधिकारी अभिजीत झा ने बताया कि कैडेट्स के द्वारा बनाए गए कलाकृति युक्त बैग्स डीजीएनसीसी एवं स्केचपेंट एक्सप्रेस फ़ार इंडिया को भी भेजे जा रहे हैं.  46 झारखंड बटालियन एनसीसी गुमला कमान अधिकारी कर्नल नवीन कुमार एवं डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला प्रधानाचार्य डॉ रमाकांत साहू ने इस एक्टिविटी की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियों से कैडेट्स पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील एवं जागरूक होंगे.  इस गतिविधि में कैडेट लक्ष्मीकुमारी, कैडेट नूपुर कुमारी,कैडेट ख़ुशी उराँव, कैडेट सृष्टि उराँव, कैडेट रोहन गोप, कैडेट सूरज कुमार सिंह, कैडेट आर्यन कुमार सिंह, कैडेट आदित्य उराँव, कैडेट विक्की कुमार यादव, कैडेट विपुल अग्रवाल, कैडेट शौर्य केसरी,कैडेट लाल कनक, कैडेट आज़ाद राज, कैडेट सौरांश कुमार, कैडेट श्रीवत्स, कैडेट आदित्य राज ने भाग लिया।

Spread the love