नवनिर्मित देवनिका अस्पताल में हुई रोटरी रांची की वर्कसाइट मीटिंग

Health States

Eksandeshlive Desk

रांची : रोटरी क्लब रांची की वर्कसाइट नवनिर्मित देवनिका अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर तुपुदाना रांची में हुई। बैठक में अस्पताल के संचालक रोटेरियन डॉ अनंत सिन्हा एवं डॉ विनीता सिन्हा उपस्थित थे। रोटरी टीम ने डॉ सिन्हा को शहर का सबसे बड़ा प्राइवेट अस्पताल खोलने पर बधाई दी। डॉ सिन्हा ने अस्पताल के बाबत बताया कि शहर के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर का यह अस्पताल 250 बेड का है। 65 बेड का जेनरल वार्ड, कार्डियक सर्जिकल, नेफरों, न्यूरो, 70 आईसीयू के साथ सुपर स्पेस्लिटी हॉस्पिटल की सुविधाएं है। 8 फुल नेटवर्क वाले मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, 34 क्रिटिकल केयर बेड होंगे. कार्डियक साइंस, बर्न यूनिट, प्लास्टिक सर्जरी, निफ्रोलोकेयर न्‍यूरोसाइंस, गैस्ट्रो साइसं, गुर्दा विज्ञान, हड्डी रोग और ट्रॉमा, प्रत्यारोपण, मदर एंड चाइल्‍ड केयर और ईएनटी सर्जरी की सुविधा होगी।

क्लब के अध्यक्ष डॉ ढानढनिया ने कहा कि एक रोटेरियन का यह प्रयास पूरे झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की उन्नति में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। किसी भी अस्पताल का मिशन मरीजों की भलाई को प्राथमिकता देते हुए उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं प्रदान करने वाला होना चाहिए।

डॉ सिन्हा ने अपने वक्तव्य में कहा कि हम स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। देवकमल के साथ अब देवनिका अस्पताल में भी हमारा लक्ष्य रोगी देखभाल में नए मानक स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि हमारी टीम कम से कम खर्च में आधुनिक चिकित्सा उपलब्ध कराएगी, जिससे की सभी का शुभ हो सभी के चेहरे पर मुस्कान आ सके।