नवपत्रिका प्रवेश के साथ पिपरवार कोयलांचल में मां दुर्गा का पट खुला

360° Ek Sandesh Live Religious

जय मां दुर्गा के जयकारे से गुंजा पिपरवार कोयलांचल

Eksandeshlive Desk

पिपरवार: पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के दुर्गा पूजा पंडाल में नवपत्रिका प्रवेश करने के साथ ही मां दुर्गा का पट भक्तों के लिए खोल दिया गया। पट खूलने के साथ ही मां दुर्गा के दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सप्तमी पुजन के साथ ही मां दुर्गा के जयकारे से पूरा पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र गुंज उठा। सभी भक्तों ने सामूहिक रूप से मां दुर्गा की आरती की और अपनी मनोकामना पूरी करने को लेकर मां दुर्गा से अराधना की।

मां दुर्गा अपने भक्तों की मनोकामना पूरी करती है – महाप्रबंधक

पिपरवार क्षेत्र के बचरा सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित पिपरवार क्षेत्र के महाप्रबंधक सीबी सहाय ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि मां दुर्गा दुर्गा अपने भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी करती है। इस अवसर पर पिपरवार क्षेत्र के जीएम ऑपरेशन निरंजन सेनापति, अशोका परियोजना पदाधिकारी संजय कुमार, सीएचपी परियोजना पदाधिकारी धनंजय कुमार, पुजारी विकास कुमार पाठक,मेला समिति के कार्यकारी सचिव राजेंद्र साव, कार्यकारी अध्यक्ष विघापति सिंह, महिला कांग्रेस की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष गुंजन कुमारी सिंह, बचरा दक्षिणी पंचायत की मुखिया रीना देवी, यूनियन प्रतिनिधि एसके चौधरी, सतीश कुमार पांडेय, रवीन्द्र नाथ सिंह, भीम सिंह यादव,एसके दुबे, प्रमोद प्रसाद, अनिल सोनी, संतोष कुमार गिरि, अभय कुमार सिंह, रवि भारद्वाज, किशन कुमार सिंह, धीरेंद्र कुमार शर्मा, पिपरवार व्यवसायी संघ के सचिव रवींद्र कुमार सिंह, राजेश सिंह यादव, अनिल सोनी, उमेश सिंह, पप्पु सोनी, दीपक केशरी, संजय ठाकुर, गांधी राम साहू, समेत अन्य लोग उपस्थित थे। इसके साथ ही राय कोलियरी दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित पूजा समिति के पदाधिकारियों ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर अमित कुमार तिवारी, ललन कुमार, मुखिया सेवा उरांव, मनोज ओझा समेत अन्य लोग उपस्थित थे। पिपरवार क्षेत्र के बेंती दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन मुख्य अतिथि ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर टंडवा दक्षिणी जिप सदस्य नेहा उरांव, मुखिया सरिता देवी, उप मुखिया किरण देवी, हरिनारायण गंझू, रोहण गंझू, प्रेम ठाकुर, गणेश भुईयां, लखन साव, संतोष केशरी, ललित ठाकुर, विजय साव समेत अन्य लोग उपस्थित थे। बहेरा दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन मुख्य अतिथि ने फीता काट कर किया।