न्यू स्वर्ण रेखा पब्लिक स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

360° Ek Sandesh Live

REPORTING BY MUSTAFFA

​मैट्रिक में 80% से अधिक अंक लाने वाले छात्र सम्मानित

मेसरा ​(रांची): न्यू स्वर्णरेखा पब्लिक स्कूल, गुड्ड पांचा,ओरमांझी में शनिवार को एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। ​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला परिषद सदस्य सरिता देवी एवं विद्यालय के निदेशक कामेश्वर महतो ने सफल छात्र-छात्राओं को मेमेंटो,प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के 33 विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अतिथियों ने स्कूल के निदेशक व प्राचार्य को भी विशेष रूप से सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। ​मुख्य अतिथि जिप सदस्य सरिता देवी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि होनहार बच्चे ही गांव और समाज के विकास की वास्तविक पूंजी हैं। उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों,विशेषकर छात्राओं को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। किसान परिवारों के बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ घर और खेत के कार्यों में भी हाथ बंटाना पड़ता है,फिर भी वे अपनी कड़ी मेहनत के बल पर शानदार सफलता हासिल कर रहे हैं। ​उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन,परिश्रम और लगन को सफलता का मूल मंत्र बताय। ​विद्यालय के निदेशक कामेश्वर महतो ने विद्यार्थियों को जीवन में एक स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने की सलाह दी। उन्होंने समय के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि बीता हुआ समय कभी वापस नहीं आता,इसलिए आने वाले समय का सदुपयोग करें। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा,जो लोग संघर्षों से घबराते हैं वे पीछे रह जाते हैं,जबकि चुनौतियों का डटकर सामना करने वाले ही अपनी मंजिल तक पहुंचते हैं। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से इंटरनेट और सोशल मीडिया का सकारात्मक एवं रचनात्मक उपयोग करने का आह्वान किया। ​इस गरिमामयी समारोह में मुखिया विरेंद्र मुंडा,सुफल महली,अमित महतो,आनंद महतो,भूषण महतो,रमेश महतो,अनिता देवी,मनोज कुमार,लालू कुमार महतो,चंद्रशेखर करमाली,अगम लाल महतो,धनंजय महतो,शंकर महतो,रमेश महतो,मीना देवी,पूनम कुमारी,प्रीति कुमारी,अनिता कुमारी,मीना कुमारी,तिलेश्वरी कुमारी,सरिता देवी,मानती देवी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग,अभिभावक और शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Spread the love