पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता ने मृतक के परिजनों से की मुलाकात

360° Ek Sandesh Live

अशोक अनन्त


हंंटरगंंज(चतरा):
हंटरगंज प्रखंड के कोबना पंचायत अन्तर्गत ग्राम कोबनी में समाजसेवी बाढ़ो भारती जी के घर पहुंचकर पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने उनके परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी एवं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। इस दौरान श्री भोगता जी ने परिजनों को निजी रूप से आर्थिक मदद की एवं सदैव हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया। ज्ञात हो की समाजसेवी स्व. बाढ़ो भारती जी का एक सप्ताह पहले हृदय गति रुकने से निधन हो गया था।
मौके पर राष्ट्रीय जनता दल जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव, मुखिया बब्लू कुमार, समाजसेवी सह मुखिया प्रतिनिधि समरेश सिंह, असर्फी सिंह समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।

Spread the love