पांच दिनी एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 एक से

Ek Sandesh Live Sports

Eksandeshlive Desk

रांची: शहीद एतवा उरांव स्मारक न्यास और युवा विकास क्लब, बुढ़ाखुखरा, (मांडर) के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिनी शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2025 का उद्घाटन 01 सितंबर को दिन के 11 बजे से होगा। टूर्नामेंट का फाइनल पांच सिंतबर को होगा। ​खेल प्रभारी विनोद खलखो (मोबाइल- 7667706280) और मो. राजा (मोबाइल- 8084361277) ने बताया कि रांची जिला अंतर्गत मांडर प्रखंड के बुढ़खुखरा स्थित खेल मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें शामिल होंगी। टूर्नामेंट में शामिल होने की अंतिम तिथि 28 अगस्त है और एंट्री फीस ₹5,500 रुपए रखी गई है। टूर्नामेंट के विजेता टीम को 80 हजार रुपये नकद व एक बड़ी ट्रॉफी और उपविजेता को 50 हजार रुपये नकद व बड़ी ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। वहीं तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त करनेवाली टीमों को क्रमशः 15-15 हजार रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।

Spread the love