BY SUNIL VERMA
रांची/कांके: एसआईआर 2026 की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2026 को बढ़ाकर कम से कम दो माह करने,विभिन्न प्रकार की विसंगति के कारण दी गई नोटिस से उत्पन्न समस्याओं के समाधान हेतू आज ग्रामीण मुस्लिम संगठन कांके एवं आमया संगठन के द्वारा कांके में न्याय मार्च निकाला गया जो कांके चौक से कांके अंचल कार्यालय तक गया और सभा में तब्दील हो गई। सभा के उपरांत अंचल अधिकारी अमित भगत को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के नाम मांग पत्र सौपा गया । जिसमें बताया गया 2003 के एसआईआर के उपरांत जारी वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर वोटर के नाम, टाइटल, पिता/माता/पति, जन्म तिथि आदि में त्रृटि थी जिसमें उस समय कोई सुधार नही किया गया था और उसी 2003 के वोटर लिस्ट के आधार पर मैपिंग कराकर इछड द्वारा रकफ-2026 का फार्म भराया गया जिसका ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों विसंगति बताकर नोटिस दिया गया है।लेकिन नोटिस की सुनवाई के लिए समुचित समय नही दिया जा रहा साथ ही 11 प्रकार के दस्तावेज में से 1-3 प्रकार के प्रमाण पत्र मांगे जा रहे है।आमया संगठन के अध्यक्ष एस अली ने कहा कि राज्य में लोगों को जानकारी के अभाव या अशिक्षित होने के कारण उनके पास शैक्षाणिक प्रमाण, जन्म प्रमाण, आवासीय प्रमाण, जाति प्रमाण, पासपोर्ट, परिवारिक सूची एवं अन्य प्रमाण-पत्र नही है और वो दस्तावेज उपलब्ध कराने में असमर्थ है, जबकि उनके द्वारा अंचलों में जाति-आवासीय प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन किया गया था लेकिन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा निर्माण पर रोक लगाते हुए केवल खतियान के आधार पर वंशावली अंचल अधिकारी से बनवाने का निर्देश दिया गया है परंतु अंचलों द्वारा वंशावली और परिवारिक सूची का निर्माण नही किया जा रहा है।सरकारी अधिकारियों की उपेक्षा के कारण बहुत सारे लोगों का नाम एसआईआर 2026 में नही आ सकेगा,मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को इसपर संज्ञान लेकर सुनिश्चित करना चाहिए कोई भी भारतीय नागरीक का नाम नही छूटे और बिना भेदभाव के ग्रामसभा एवं स्थानीय जन-प्रतिनिधियों के माध्यम से दस्तावेज विहीन लोगों की पहचान कर एसआईआर 2026 में नाम जोड़े जाए।
पूर्व जिला परिषद ऐनुल हक अंसारी ने कहा कि झारखंड के लोग जंगल झाड़ में रहते है और विस्थापन पलायन के दंश झेलते है ऐसे लोगों से जन्म और आवासीय प्रमाण पत्र मांग ना न्यायउचित नही उन्होनें कहा कि एक व्यक्ति के वोट काटने के लिए हजारों लोगों को परेशान किया जा रहा है। इस मौके पर मतीउर रहमान, मुजिबुल अंसारी, मो फुरकान, जियाउद्दीन अंसारी, सोमरा उरांव, दशरथ उरांव, इरफान अंसारी, गुफरान अंसारी, खालीद सैफुल्लाह, प्रवेज अंसारी, गुलजार खान,अख्तर अंसारी,आसिफ अंसारी,अब्दुल इमरान,मुर्शीद अंसारी,इमरान जिलानी, अनीस अहमद,मो शमशाद, शफीउल्लाह अंसारी,नजबुल अंसारी,परवेज आलम, तौफीक अंसारी, इम्तियाज अंसारी, पंचम उरांव, सदाकत अंसारी, फिरदोश आलम,नसीम अंसारी, सुलेमान अंसारी, नेसार अहमद,नसीम अंसारी , ताजिम अंसारी,जुबेर अंसारी सहित सैकड़ों कि संख्या में लोग उपस्थित थे
