24 घंटे के अखंड कीर्तन से भक्तिमय हुआ ओरमांझी

360° Ek Sandesh Live Religious

MUSTFA

मेसरा/​ओरमांझी (रांची): सावन एकादशी के पावन अवसर पर पूजा समिति ओरमांझी द्वारा आयोजित 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन रविवार सुबह आठ बजे से दुर्गा महादेव मंदिर परिसर में पूरी भव्यता के साथ जारी है। ढोलक, झांझ और करताल की थाप पर गूंजते हरे राम,हरे कृष्ण के महामंत्र ने पूरे क्षेत्र को अध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया है। ​सोमवार सुबह आठ बजे तक चलने वाले इस अनुष्ठान में महिलाओं ने अद्भुत निष्ठा दिखाई। सुबह-शाम दो-दो घंटे सामूहिक कीर्तन कर नारियों ने जाप की अखंडता को बनाए रखा। दिनभर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ता रहा। ​कार्यक्रम में पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, पूर्व प्रमुख लालू साहू, समिति अध्यक्ष रामकुमार महतो और सचिव दीपक बढ़ाईक समेत दर्जनों गणमान्य नागरिकों व ग्रामीणों ने मुख्य रूप से शिरकत की।

Spread the love