राँची लोकहित अधिकार पाटी का पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

360° Ek Sandesh Live Politics States

Sunil Verma
राँची: राँची लोकहित अधिकार पार्टी जिलाध्यक्ष प्रमोद प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में प्रमुख पदाधिकारियों की एक बैठक प्रदेश कार्यालय राँची में शुक्रवार को सम्पन्न हुई। बैठक में लोकसभा स्तरीय सामाजिक न्याय यात्रा हेतु रणनीति बनाई गई। जिसमें 1 नवम्बर से 22 दिसम्बर तक गाँव गाँव जाकर नि:शुल्क शिक्षा और चिकित्सा,जाति आधारित जनगणना इत्यादि के महत्व से ग्रामिणों को अवगत कराया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से मेरे अलावे हरिनाथ साहू, मो.अजहर आलम,मुकुल नायक, डॉ. दानेश्वर साहू ,कुंज बिहारी साहू , देवपुजन ठाकुर , अजीत साहू , हिरालाल साहू, गणेश साहू शामिल रहें।