रामगढ़ उपकारा का औचक निरीक्षण

360° Crime Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk
रामगढ़/रजरप्पा: मंगलवार की रात्रि को उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक रामगढ़ पीयूष पांडे के संयुक्त निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी शीलवंत कुमार भट्ट, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़ किशोर कुमार रजक ने अन्य अधिकारियों के साथ छत्तरमांडू स्थित उपकारा रामगढ़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर सर्वप्रथम अनुमंडल पदाधिकारी ने प्रभारी जेलर से प्रविष्ट बंदियों की पंजी, दंड पुस्तिका, मुलाकात पुस्तिका सहित अन्य अभिलेखों की जाँच की. साथ ही प्रतिनियुक्ति पदाधिकारियों द्वारा उपकारा परिसर सहित सभी बैरकों में बारी-बारी से बंदियों की सामग्रियों की जांच की गई। साथ ही सीसीटीवी फुटेज को भी देखा गया।
निरीक्षण के दौरान ज्ञानमनी एक्का प्रखंड विकास पदाधिकारी चितरपुर, सत्येंद्र पासवान अंचल अधिकारी रामगढ़, दीपक मिंज अंचल अधिकारी चितरपुर, अंचल अधिकारी मांडू, अंचल अधिकारी गोला सहित पुलिस बल के जवान उपस्थित थे।